Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi ने की श्री काली माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

March 9, 2023

CM Yogi ने की श्री काली माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, गणेश एवं भैरव जी की प्राण प्रतिष्ठा की। भक्तिमय माहौल में हुए अनुष्ठान के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में गोशाला के समीप नव्य व भव्य श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, प्रभु गणेश व कालभैरव जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए विगत सात दिन से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे।

गुरुवार को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक विधि विधान से तीनों देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण कराया। आनुष्ठानिक कार्यक्रम मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की मौजूदगी में मठ पुरोहित आचार्य रामानुज वैदिक रोहित मिश्र, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अश्विनी त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे समेत 13 पुरोहितों ने पूर्ण कराए। गोराखपीठाधीश्वर ने मंदिर के बगल में स्थित अखंड धूना (हवन कुंड) को भी प्रतिष्ठित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें