Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holi पर 14 करोड़ रुपए की शराब गटक गए Noida वासी

March 11, 2023

Holi पर 14 करोड़ रुपए की शराब गटक गए Noida वासी

नोएडाः होली के त्यौहार पर गौतमबुद्ध नगर जनपद में रहने वाले लोग 14 करोड़ रुपए की शराब गटक गए। गौतमबुद्ध नगर के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस बार होली से दो दिन पहले जनपद में करीब 14 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। आबकारी विभाग ने बताया कि पिछले साल होली से पहले शराब की बिक्री करीब 11.5 करोड़ रुपए की हुई थी, जबकि 2022 के 30 और 31 दिसंबर को लगभग 9 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि इस वर्ष होली पर गौतम बौद्ध नगर में छह और सात मार्च को लगभग 14 करोड़ रुपए की देशी-विदेशी मदिरा बिकी है जो जिले में किसी भी उत्सव के अवसर पर शराब की बिक्री से उत्पन्न उच्चतम राजस्व है।

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 549 शराब की दुकानें हैं, जिनमें विदेशी और देशी शराब बेचने वाली दुकानें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आठ मार्च को होली के कारण शराब की दुकानें पूरी तरह बंद थीं। सिंह ने बताया कि इस बार अवैध शराब की तस्करी की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें