Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में 11kg चरस के साथ दो गिरफ्तार, करोड़ों की सम्पत्ति अटैच

March 11, 2023

हिमाचल में 11kg चरस के साथ दो गिरफ्तार, करोड़ों की सम्पत्ति अटैच

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालीचौकी में गाड़ी से 11.584 किलोग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संपत्ति की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। उसकी करीब एक करोड़ की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। उसके साथ बंजार के एक अन्य आरोपी को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच कमेठी में एएसपी, एसएचओ और साइबर के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि बीते कल रात पुलिस ने इनोवा गाड़ी से भारी मात्रा में चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी कालीदास (42) के घर पर रेड की। उसके घर से दो लाख पांच हजार नकदी, 16 लाख के गहने, सात बैंक पासबुक, दो मकान, छह गाड़ियों को सीज किया है। इसमें 23 किलो तांबे की तार और 123 किलो अन्य धातुओं का सामान भी पुलिस ने सीज किया है।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस को लंबे समय से कालीदास की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचनाएं मिल रही थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और उसे रंगे हाथों दबोचा लिया। आरोपी के साथ कुल्लू के बंजार के महाल गांव निवासी टेकसिंह को भी गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें