Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू के जंगलों में चार दिन से आग का तांडव, लाखों की वन संपदा राख

November 9, 2026

कुल्लू के जंगलों में चार दिन से आग का तांडव, लाखों की वन संपदा राख

Forest Fires Rage Across Kullu for Four Days : कुल्लू। धुएं से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, पेड़-पौधों और वन्य जीवों को भारी नुकसान; ग्रामीणों ने आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई और पहले से फायर टीमें गठित करने की उठाई मांग।

जंगलों की आग कई जगह पर विकराल रूप ले चुकी है और इस पर काबू पाना भी लोगों के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में अब स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और वन विभाग से मांग रखी है कि जो भी व्यक्ति जंगलों में आग लगाता हुआ पाया जाए। तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पहले ही टीमों का गठन किया जाना चाहिए। ताकि आग लगने के बाद इस पर उस टीम के द्वारा तुरंत काबू पाया जा सके। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर बीते चार दिनों से बिजली महादेव, जिया, पीज, भेखली, सचानी, उझी घाटी के कई जंगलों में आग फैली हुई है। वही सोमवार को जंगलों में फैली जाकर चलते इतना धुंआ फैला कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऐसे में अब लोगों की नजरे आसमान की ओर टिकी हुई है। आसमान से बारिश न होने के चलते भी घाटी में सूखा फैला हुआ है और इससे भी जंगलों में आग काफी तेजी से फैल रही है। कुल्लू के स्थानीय निवासी नवीन ठाकुर का कहना है कि जंगलों में फैली आग के चलते अब इतना प्रदूषण हो गया है कि लोगों को 200 मीटर के बाद कुछ नजर भी नहीं आ रहा है। इसके अलावा धुएं के चलते लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि वह आग लगने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करें। बाइट – नवीन ठाकुर कुल्लू के स्थानीय निवासी सुभाष गौतम ने बताया कि चारों ओर धुंआ ही फैला हुआ है और जंगलों में आग फैली हुई है। आग के चलते जीव जंतु भी नष्ट हो रहे हैं और पेड़ पौधे सहित अन्य वनस्पतियां भी इसकी चपेट में आ रही है।

उन्होंने कहा कि पेड़ की हमें स्वच्छ वायु देते हैं। ऐसे में अगर पेड़ ही नहीं रहे। तो इससे प्रदूषण तो फैलेगा ही और बीमारियों में भी बढ़ोतरी होगी। प्रशासन को इस और सख्ती से कार्य करना होगा। बाइट – सुभाष गौतम कुल्लू के स्थानीय निवासी प्रेमचंद ने बताया कि जंगलों में फैली आग के चलते दमा के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है और प्रदूषण के चलते अन्य लोगों में भी बीमारियां फैलेंगी। प्रशासन को चाहिए कि फायर सीजन के दौरान पहले से ही एक प्लान तैयार रखें। ताकि उस प्लान के हिसाब से काम करते हुए जंगल की आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें