Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर के इर्द-गिर्द रहेगा 500 जवानों का पहरा, ई-प्रवेश पत्र से ही मिलेगी एंट्री

March 13, 2023

बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर के इर्द-गिर्द रहेगा 500 जवानों का पहरा, ई-प्रवेश पत्र से ही मिलेगी एंट्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मंगलवार से शुरू हाने वाले बजट सत्र के दौरान परिसर के अंदर व बाहर 500 जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। बजट सत्र के लिए सुरक्षा घेरा इतना मजबूत किया गया है कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। चूंकि बजट सत्र के दौरान 15 अधिकारी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा 200 जवान सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था देखेंगे। पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए 6 रर्जिव कंपनियां भी मंगवाई गई है। विधानसभा बजट सत्र के दौरान ई- प्रवेश पत्र से ही एंट्री मिलेगी। विधानसभा परिसर में बायोमैट्रिक मशीन से चैक होने के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे। मोबाइल, पेजर आदि विधान सभा के अन्दर ले जाने पर पूर्णत प्रतिबन्ध रहेगा। ई-प्रवेश पत्र ऑनलाइन तथा लिखित आवेदन पर ही दिया जाएगा।

विधानसभा सचिवालय इसे ई-विधान प्रणाली के तहत ऑनलाइन तरीके से मुद्रित करेगी। यह आवेदन सभी ई-प्रवेश पत्र पाने वालों को अनिवार्य होगा। विधानसभा सचिवालय में ई-प्रवेश पत्र की जांच के लिए पुलिस द्वारा कंपयुट्रीत जांच केन्द्र मु य द्वारों पर स्थापित किए जाएंगे ताकि कम से कम असुविधा हो तथा जांच भी पूर्ण हो। यही नहीं पूर्व की भांति इस बार भी क्यु़ आऱ कोड के माध्यम से फोटो युक्त ई-प्रवेश पत्र को लेपटप के माध्यम से प्रमाणति किया जाएगा। इन केन्द्रों पर हर व्यक्ति का डाटाबेस बनेगा जिसे पुलिस नियंत्रण कक्ष से मोनिटर करेगी। ई-प्रवेश पत्र ई-विधान के अंतर्गत बनाए जाएंगे।

यहां पर रहेगी मंत्रियों और विधायकों के लिए वाहनों की पार्किग

विधानसभा परिसर की मुख्य पार्किंग में केवल मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों एवं प्रशासनिक सचिवों के वाहनों को ही पार्किग करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी पार्किग स्टीकर वाहन के आगे प्रमुखता से प्रदिर्शत किए जाएंगे। मोबाइल, पेजर आदि विधानसभा के अंदर ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

वीवीआईपी मूवमैंट को देखते यह मार्ग कुछ घंटों के लिए रहेगा बंद

रूट प्लान में पुलिस ने कोई बदलाव नहीं किया है। सुबह सत्र के लिए वी.वी.आई.पी. मूवमैंट को देखते हुए बालूगंज वाया चौड़ा मैदान मार्ग को कुछ घंटों के लिए बंद किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को 103 होते हुए पुराने बस अड्डे आना पड़ेगा। यदि धरना प्रदर्शन के चलते कनेडी चौक बंद होता है तो पुलिस वाहनों को चौड़ा मैदान से खादी कार्यालय होते हुए वाहनों को भेजेगी। इसके अलावा पुराने बस अड्डे से आने वाले वाहनों को 103 टनल होते हुए भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें