Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ The Elephant Whisperers’ के Oscar जीतने पर Hrithik Roshan ने दी बधाई, बोले: “गर्व और खुशी का क्षण”

March 13, 2023

‘ The Elephant Whisperers’ के Oscar जीतने पर Hrithik Roshan ने दी बधाई, बोले: “गर्व और खुशी का क्षण”

बॉलीवुड में ‘माचो मैन ’ के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोमवार को भारत के दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ का यह लब्ध-प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करना ऐतिहासिक है। ऋतिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ऑस्कर 95 में भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक, गर्व और खुशी का क्षण।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और लोकप्रिय गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए आरआरआर की टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को और ताकत मिले।’’ ऋतिक के इस ट्वीट के तत्काल बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके भारतीय सिनेमा का लगातार चीयरलीडर बने रहने की सराहना की।

निर्माता गुनीत गोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस निर्देशित‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ने ऑस्कर -95 अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। वहीं फिल्म निर्देशक एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी अवॉर्ड मिला। इस गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज़ किया है और राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने स्वरबद्ध किया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें