Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Entertainment News: ‘प्यादे’ के ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता, जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल आए नजर

November 28, 2026

Entertainment News: ‘प्यादे’ के ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता, जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल आए नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क : फिल्म ‘प्यादे’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता अब और भी बढ़ गई है। हाल ही में मुंबई में एक खास ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया। शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले पेश की जा रही इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर लीड एक्टर्स जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल के साथ लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा और निर्माता रिंकू सिंह भी मौजूद रहे। पूरी टीम ने एक साथ मिलकर फिल्म का जश्न मनाया और दर्शकों को इसकी दिलचस्प दुनिया की झलक दिखाई।

ट्रेलर में ‘प्यादे’ की कहानी, इसके किरदारों और उनकी दुनिया की एक झलक देखने को मिलती है, जो कहानी को लेकर दिलचस्पी और बढ़ा देती है। जिम्मी शेरगिल अपने चिर-परिचित दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं प्रनूतन बहल अपने अलग अंदाज और चार्म से कहानी में नया रंग भरती दिखाई देती हैं। फिल्म में सिनेमा की दो अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकारों की यह जोड़ी काफी दिलचस्प लग रही है।

अपनी शानदार अदाकारी और हर बार कुछ अलग किरदार चुनने के लिए पहचाने जाने वाले जिम्मी शेरगिल इस बार भी एक नए और दिलचस्प अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रनूतन बहल भी लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों और कहानियों के साथ अपने अभिनय के नए रंग दिखा रही हैं। ऐसे में दोनों की यह ऑन-स्क्रीन जुगलबंदी देखने लायक होने वाली है।

लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा के लिए यह फिल्म उनकी सोच, कहानी कहने के अंदाज और सिनेमाई विजन को बड़े पर्दे पर उतारने का खास मौका है। वहीं, शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने वाले निर्माता रिंकू सिंह भी इस खास मौके पर मौजूद रहे और पूरी टीम की मेहनत और जज्बे का जश्न मनाया।

जिम्मी शेरगिल ने कहा, “मेरे लिए ‘प्यादे’ एक बेहद दिलचस्प प्रोजेक्ट रहा है। इसकी दुनिया और मेरा किरदार, दोनों ही काफी खास थे। एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता हूं, जहां मुझे कुछ नया एक्सप्लोर करने और सीखने का मौका मिले। इस फिल्म ने मुझे वही मौका दिया। शेखर और पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। अब जब ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, तो मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक इस फिल्म से किस तरह जुड़ते हैं।”

प्रनूतन बहल ने कहा, “’प्यादे’ का हिस्सा बनना मेरे लिए वाकई बेहद खास अनुभव रहा है। मेरा मानना है कि हर किरदार आपको कुछ न कुछ सिखाकर जाता है और इस किरदार ने मुझे एक एक्टर के तौर पर खुद का एक अलग पहलू एक्सप्लोर करने का मौका दिया। जिम्मी सर के साथ स्क्रीन शेयर करना भी अपने आप में एक शानदार लर्निंग एक्सपीरियंस रहा। हमने इस फिल्म को पूरे दिल से बनाया है और अब जब दर्शकों को इसकी पहली झलक देखने को मिलेगी, तो मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा ने कहा, “’प्यादे’ ऐसी कहानी है जो हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रही है। एक फिल्ममेकर के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है कि जिस कहानी और विजन को उसने कागज पर सोचा हो, वह आखिरकार पर्दे पर जीवंत हो जाए। जिम्मी और प्रनूतन ने अपने-अपने किरदारों में गहराई और ईमानदारी के साथ जान डाल दी। मैं पूरी कास्ट और क्रू का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे विजन पर भरोसा किया और फिल्म को अपना बेस्ट दिया। ट्रेलर तो बस एक छोटी सी झलक है, असली कहानी में दर्शकों के लिए अभी बहुत कुछ खास है।”

निर्माता रिंकू सिंह ने कहा, “’प्यादे’ को पर्दे पर लाने का सफर जुनून, मेहनत और टीमवर्क से भरा रहा है। हमें शुरुआत से ही इस कहानी पर भरोसा था और हम चाहते थे कि इसे पर्दे पर उतारने के लिए सही टैलेंट एक साथ आए। जिम्मी शेरगिल सर और प्रनूतन बहल का फिल्म से जुड़ना और शेखर सर का विजन इस सफर को और भी खास बना गया। हमें बेहद खुशी है कि फिल्म का ट्रेलर अब दर्शकों के सामने है। उम्मीद है कि दर्शक भी इस फिल्म को उतना ही प्यार और अपनापन देंगे, जितना पूरी टीम ने इसे बनाने में लगाया है।”

‘प्यादे’ का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें