Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना Makeup और रिप्ड जींस में Oscars स्टेज पर पहुंची Lady Gaga, देख सभी रह गए हैरान

March 13, 2023

बिना Makeup और रिप्ड जींस में Oscars स्टेज पर पहुंची Lady Gaga, देख सभी रह गए हैरान

सिंगर-एक्ट्रेस लेडी गागा ने चल रहे एकेडमी अवॉर्ड्स के 95वें एडिशन के दौरान स्टेज पर सभी को चौंका दिया। सिंगर रिप्ड जींस और ब्लैक टी-शर्ट के साथ बिना मेकअप के कैजुअल लुक में नजर आईं।उन्होंने टॉम क्रूज-अभिनीत ‘टॉप गन: मेवरिक’ से ‘होल्ड माई हैंड’ सॉन्ग पर परफॉर्म किया। जिसके बारे में उन्होंने पहले कहा था कि वह नहीं गाएंगी।

ऑस्कर के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और शो रनर ग्लेन वीस ने कहा था कि गागा 8 मार्च को क्रिएटिव टीम प्रेस कॉन्फे्रंस के दौरान परफॉर्म नहीं करेंगी।जिमी किमेल द्वारा आयोजित 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स, लॉस एंजेलिस में डॉल्बी थिएटर में हो रहे हैं। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें