Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Naatu Naatu’को Oscar मिलने पर बेहद खुश हैं Ajay Devgn, बोले: “ये गर्व का लम्हा है”

March 13, 2023

‘Naatu Naatu’को Oscar मिलने पर बेहद खुश हैं Ajay Devgn, बोले: “ये गर्व का लम्हा है”

ऑस्कर 2023 में फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ‘बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग’ कैटेगरी का पुरस्कार मिलने पर जूनियर एनटीआर और अजय देवगन ने खुशी जाहिर की है।ऑस्कर 2023 में सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाना‘नाटु नाटु’की जीत के साथ उसे ढ़ेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एनटीआर जूनियर और अजय देवगन ने ऑस्कर में‘आरआरआर’की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

एनटीआर जूनियर ने कहा कि मुझे खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। यह सिर्फ आरआरआर के लिए नहीं बल्कि एक देश के रुप में भारत की जीत है। मेरा मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। यह हमें दिखाता है कि भारतीय सिनेमा कहां तक जा सकता है। कीरावनी गारु और बधाई चंद्रबोस गारु को बधाई। निश्चित रुप से यह राजमौली जैसे एक मास्टर कथाकार और दर्शकों के बिना संभव नहीं था।

आरआरआर में विशेष भूमिका निभाने वाले अजय देवगन ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का लम्हा है। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। आरआरआर और द एलिफैंट व्हिसपर्स की टीमों को बधाई। यह एक गर्व का लम्हा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें