Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

शर्ट उतारकर Car के ऊपर स्टंटबाजी कर रहा था युवक, पुलिस ने कार की सीज

March 13, 2023

शर्ट उतारकर Car के ऊपर स्टंटबाजी कर रहा था युवक, पुलिस ने कार की सीज

गाजियाबादः गाजियाबाद के थाना मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी सीज कर ली। यह युवक अपनी शर्ट उतारकर कार के ऊपर चढ़कर स्टंटबाजी कर रहा था। इसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उसकी कार भी सीज कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना मुरादनगर इलाके में पुलिस ने कार स्टंटबाजी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है व कार सीज की गई है। मुरादनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार स्टंटबाजी करने वाला व्यक्ति दानिश पुत्र इस्लाम है। कार को मौके पर सीज करते हुए आवश्यक करवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त दानिश गाजियाबाद का रहने वाला है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान देखा कि यह व्यक्ति कार के ऊपर बिना शर्ट के स्टंटबाजी कर रहा है और अपना वीडियो बनवा रहा है जिसके बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। दरअसल यह कोई पहला वीडियो नहीं है। गाजियाबाद में इससे पहले भी कई स्टंटबाजी के वीडियो वायरल हो चुके हैं और पुलिस उन पर कार्रवाई करते हुए लोगों को जेल भेज चुकी है और गाड़ियों को सीज किया जा चुका है, लेकिन फिर भी रील बनाने के चक्कर में यह युवा अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें