Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रैंड ने ली हिमाचल की एयर होस्टैस की जान

March 15, 2023

शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रैंड ने ली हिमाचल की एयर होस्टैस की जान

बेंगलूर: शादी न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर ब्वॉयफ्रैंड ने एयरहोस्टेस की जान ले ली। घटना 11 मार्च को हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक डेटिंग एप्प के जरिए मिले और प्यार हो गया। पुलिस ने बताया, 3 महीने से एयर होस्टैस अर्चना ब्वॉयफ्रैंड आदेश पर शादी का दबाव बना रही थी। दुबई से बेंगलूर आई एयर होस्टैस अर्चना से शादी को लेकर युवक की काफी बहस हुई। शादी न करने पर अर्चना ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। आरोपी आदेश इससे नाराज हो गया और अपॉर्टमैंट से धक्का दे दिया। इससे अर्चना की मौत हो गई। अर्चना की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके के पिता को फोन किया और कहा था कि उनकी बेटी नशे की हालत में इमारत से गिर गई है। उसने पुलिस को भी फोन कर घटना की जानकारी दी। 28 वर्षीय अर्चना हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी और एक प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी के लिए काम करती थी। आरोपी आदेश केरल का रहने वाला है और बेंगलूर में काम करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें