Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 मार्च को Yogi Adityanath सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले CM का पाएंगे दर्जा

March 15, 2023

25 मार्च को Yogi Adityanath सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले CM का पाएंगे दर्जा

लखनऊः 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में छह साल पूरे हो जाएंगे। इसके साथ वह यूपी में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, योगी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होते ही उनके नाम लगातार छह साल छह दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड होगा। यह राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री के लिए अब तक की सबसे लंबी अवधि है। इससे पहले कांग्रेस के डॉ संपूणार्नंद 1954 से 1960 तक पांच साल 345 दिन राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर समारोह की शुरूआत करेगी, जहां योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियां और पिछले छह साल में राज्य में हुए बदलावों के बारे में बताएंगे। वह बेहतर कानून व्यवस्था और रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के कारण राज्य में बने निवेश के अनुकूल माहौल के बारे में भी बात करेंगे।

इसी तरह प्रभारी मंत्रियों द्वारा जिलों में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। इन प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। 2022 में राज्य विधानसभा में 255 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में दूसरी बार सत्ता में आई। पार्टी की राज्य इकाई भी इस अवसर को विभिन्न कार्यों के साथ मनाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें