Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय मूल की KR Parvathy काे Tajikistan में संयुक्त राष्ट्र की ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ किया नियुक्त

March 16, 2023

भारतीय मूल की KR Parvathy काे Tajikistan में संयुक्त राष्ट्र की ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ किया नियुक्त

संयुक्त राष्ट्रः भारतीय मूल की कविलमदम रामास्वामी पार्वती को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ताजिकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ के तौर पर नियुक्त किया है। पावर्ती ने तुर्किये और अफगानिस्तान में विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभाई थी। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पार्वती ने महासचिव द्वारा नियुक्ति और मेजबान सरकार की पुष्टि के बाद बुधवार को ताजिकिस्तान में ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ का पद संभाला।

दुजारिक ने कहा, कि ‘हम अपने 130 ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ की नियुक्ति के मामले में पूर्ण लैंगिक समानता बनाए रखने को लेकर अडिग हैं।’’ बयान के अनुसार, पार्वती के पास विकास व मानवीय क्षेत्रों में रणनीतिक योजना तैयार करने, जोखिम प्रबंधन, लोगों से काम कराने, संघर्ष विषेण और मानवीय पहुंच आदि क्षेत्रों में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इससे पहले, पार्वती तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) की प्रतिनिधि और कंट्री डायरेक्टर थीं। इस दौरान, उन्होंने वंचित वर्ग के लोगों की भोजन व पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए काम किया।

पार्वती ने भूकंप प्रभावित लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने के सरकार के प्रयासों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र बहु-क्षेत्रीय प्रतिक्रिया कार्यक्रम में सक्रिय रूप से योगदान दिया। बयान के मुताबिक, पार्वती ने इंग्लैंड की क्रैनफील्ड यूनिर्विसटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से ‘ऑर्गेनाइजेशनल परफॉर्मेंस मैनेजमेंट’ में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें