Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आग लगने के बाद गिरी घर की छत, एक ही परिवार के 10 लाेगाें की हुई मौत

March 17, 2023

आग लगने के बाद गिरी घर की छत, एक ही परिवार के 10 लाेगाें की हुई मौत

पेशावरः उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पहाड़ी जिले में शुक्रवार को एक मकान में आग लगने के बाद उसकी छत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी हैं। कोहिस्तान जिले के सेरी पट्टन इलाके में अधिकारियों ने बताया कि मकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

कोहिस्तान और शांगला जिलों के बचाव अधिकारियों ने बताया कि हताहत हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव भी अस्पताल भेज दिए गए हैं। प्रांत के पहाड़ी जिलों में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हैं। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें