Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

March 18, 2023

घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर मेला ग्राउंड में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब 1 घरेलू गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे सिलेंडर को घेर लिया। स्थानीय लोगों ने हिम्मत एवं होशियारी दिखाते हुए पास पड़ी खाली जूट की बोरियों से सिलेंडर को ढकने का काम किया, लेकिन उसके बावजूद आग की लपटे कम नहीं हुई। मौके पर फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया जिन्होंने आकर स्थिति को काबू में किया।

पानी की बौछारें करते हुए सिलेंडर में लगी आग को शांत किया और लोगों को भयमुक्त किया। बताते चलें कि होली मेले के दौरान खान पान की दुकान में लगे गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग कैसे लगी इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन गनीमत यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने हिम्मत एवं होशियारी दिखाते हुए जहां आग पर काबू पाया, वहीं एक बड़ी आगजनी की घटना होने से बचाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें