Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Afghanistan को दुर्दशा से बाहर निकालने को एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय:सुन चीछ्यांग

March 18, 2023

Afghanistan को दुर्दशा से बाहर निकालने को एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय:सुन चीछ्यांग

संयुक्त राष्ट्र में स्थित चीनी स्थायी प्रतिनिधि मंडल के मंत्री काउंसलर सुन चीछ्यांग ने 16 मार्च को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि हासिल करने में मदद करने और जल्द से जल्द मुसीबत से बाहर निकलने में समर्थन देने के लिए हाथ मिलाना चाहिए। ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सके। सुन चीछ्यांग ने उसी दिन सुरक्षा परिषद द्वारा अफगान मुद्दे संबंधी प्रस्ताव पर मतदान के बाद अपने व्याख्यात्मक भाषण में कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान की सहायता वाले मिशन के प्राधिकरण का विस्तार करने और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को स्वतंत्र मूल्यांकन करने के लिए प्राधिकृत करने पर सुरक्षा परिषद द्वारा सर्वसम्मति से पारित दो प्रस्तावों का स्वागत करता है।

वर्तमान में, अफगानिस्तान शांतिपूर्ण पुनर्निर्माण के महत्वपूर्ण चरण में है और सुरक्षा, मानवीय और आर्थिक पहलुओं में कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। सभी पक्षों को अफ़गान लोगों को जल्द से जल्द दुर्दशा से बाहर निकालने में समर्थन देने में संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका का समर्थन करना, महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के निरंतर काम का समर्थन करना, संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान की सहायता वाले मिशन को सुरक्षा परिषद के नंबर 2626 में निर्धारित प्राधिकरण को व्यापक और संतुलित तरीके से लागू करने, अफगानिस्तान को मानवीय स्थिति सुधारने, आर्थिक विकास को बढ़ाने और शासन शक्ति को बढ़ाने में मदद देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। सुन चीछ्यांग ने कहा कि अफगान मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम अपेक्षाएं हैं, और कई व्यावहारिक चिंताएं भी हैं। समस्या को हल करने के लिए, आपसी सम्मान, धैर्य और प्रभावी संपर्क अविभाज्य हैं, न कि मनमाने ढंग से दबाव डालना या प्रतिबंध लगाना।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें