Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kajal Raghavani की फिल्म नाम बदनाम का ट्रेलर रिलीज

March 18, 2023

Kajal Raghavani की फिल्म नाम बदनाम का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी की आने वाली फिल्म नाम बदनाम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्देशक विष्णु शंकर बेलू की फिल्म नाम बदनाम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में काजल राघवानी के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेता गौरव झा हैं। नाम बदनाम में काजल राघवानी की भूमिका डायना नामक दबंग गैंगस्टर की है वही ट्रेलर के दूसरे हिस्से में उनकी भूमिका कई शेड्स में नजर आती है। फिल्म‘नाम बदनाम’का निर्माण कार्जड्स प्रा लि के बैनर तले हुआ है और इस फिल्म का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्माता शिवम गोयल और शव्या गोयल हैं।

निर्देशक विष्णू शंकर बेलु ने कहा कि नाम बदनाम की पटकथा एक्शन और इमोशन प्रधान है। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हमने एक शानदार फिल्म बनाई है जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी। गौरतलब है कि फिल्म नाम बदनाम में काजल राघवानी और गौरव झा के साथ देव सिंह हीरा यादव और खुद विष्णु शंकर बेलु भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक स्वर्गीय धनंजय मिश्रा का है। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं। कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता है। स्टोरी मनोज कुशवाहा का है। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो में हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें