Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंकित की तूफानी पारी, पीजीडीएवी ने सीवीएस को रौंदा

March 19, 2023

अंकित की तूफानी पारी, पीजीडीएवी ने सीवीएस को रौंदा

नई दिल्ली: अंकित कुमार (93 नाबाद) और अभिषेक (43 नाबाद) की विस्फोटक पारियों से मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज ने सीवीएस कॉलेज को 10 विकेट से रौंदकर प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाईट टी-20 इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत की। सीवीएस कॉलेज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकट पर 143 रन बनाये।

पीजीडीएवी कॉलेज ने अंकित-अभिषेक की आतिशी पारियों की मदद से 10.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सीवीएस की ओर से प्रथम गोसाईं ने सर्वाधिक 67 रन बनाये, जबकि पीजीडीएवी के मुकुल यादव और ऋषि शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाये। अंकित-अभिषेक की जोड़ी ने सीवीएस की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए इस स्कोर को छोटा साबित कर दिया।

मैन आॅफ द मैच अंकित ने 44 गेंद पर 15 चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद 93 रन बनाये, जबकि अभिषेक ने 19 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों के साथ 43 रन की अविजित पारी खेली। टूर्नामेंट के तीसरे दिन के खेल में एसएसएन कॉलेज से डॉ. इंद्र मोहन दत्ता और मोहित राणा के साथ मोतीलाल नेहरु सांध्य कॉलेज से डॉ कान्हा राम मीणा, डॉ मनोज राठी, संदीप टोकस और अजय उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें