Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan में आया भूकंप, 9 लोगों की हुई मौत

March 22, 2023

Pakistan में आया भूकंप, 9 लोगों की हुई मौत

इस्लामाबादः पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी हैं। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 180 किलोमीटर की गहराई में था। विभाग के मुताबिक, भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट, लक्की मरवत और देश के अन्य इलाकों में महसूस किए गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बल्तिस्तान इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में डर के कारण लोग सड़कों पर निकलते नजर आए। खबराें के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप संबंधी घटनाओं में दो महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण रावलपिंडी के बाजारों में भगदड़ मचने की सूचना मिली है। सरकारी समचार एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

संघीय स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल के निर्देश पर संघीय राजधानी के अस्पतालों में ‘आपात स्थिति’ घोषित की गई है।अंतरराष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किíगस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस साल जनवरी में इस्लामाबाद में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। देश में 2005 में ज्ञात इतिहास का सबसे भीषण भूकंप आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें