Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सैंपल-साइज’ वाले बयान पर Priyanka Chopra के पूर्व स्टाइलिस्ट का बयान, ‘मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं’

March 22, 2023

‘सैंपल-साइज’ वाले बयान पर Priyanka Chopra के पूर्व स्टाइलिस्ट का बयान, ‘मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं’

लॉस एंजेलिस: प्रियंका चोपड़ा के पूर्व-स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने कहा है कि उनका भारतीय एक्ट्रेस के साथ बॉडी शेमिंग के मामले से कोई लेना-देना नहीं है।लॉ रोच की यह प्रतिक्रिया एक्ट्रेस प्रियंका के सार्वजनिक रूप से दावा करने के एक हफ्ते से अधिक समय के बाद सामने आई है। उन्होंने कहा कि ‘सैंपल-साइज’ को लेकर आहत करने वाली टिप्पणियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

शुक्रवार, 17 मार्च को प्रकाशित द कट के साथ एक इंटरव्यू में, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट से पूछा गया कि उन्हें एक्ट्रेस की कहानी पढ़कर कैसा लगा।जवाब में, उन्होंने कहा: “यह एक तरह से थोड़ा आहत करने वाला था कि यह प्रेस में एंड हो गया, आप जानते हैं? क्योंकि यह सच बात नहीं थी। मैंने उनके साथ कभी भी ऐसी बात नहीं की है।”

एसएक्सएसडब्ल्यू फिल्म फेस्टिवल पैनल में प्रियंका के लिए स्टाइल करने वाली लॉ ने अपने विचार साझा किए।उन्होंने कहा, “मैंने उनको लेकर ये बात इस तरह से नहीं की थी, जैसे कि उनके गेटकीपर्स ने प्रेजेंट की। मुझे लगता है कि इस बात का उन्हें बुरा लगा और इसी वजह से मुझे बाहर कर दिया गया।”

लॉ ने आगे कहा कि मुझे बुरा साबित करने के पीछे प्रियंका के एजेंटों का हाथ था। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वास्तव में ऐसा ही हुआ है, लेकिन मेरे साथ ऐसा ही हुआ है।स्टाइलिस्ट ने कहा, “जो कुछ भी हुआ उसके बावजूद मैं प्रियंका से प्यार करता हूं। मैं लगातार उनसे प्रेरित हूं।बता दें, प्रियंका ने मार्च की शुरूआत में बॉडी शेमिंग खुलासे के साथ सुर्खियां बटोरीं थी।

साउथ बाय साउथवेस्ट (एसएक्सएसडब्ल्यू) फिल्म फेस्टिवल में एक पैनल में भाग लेते हुए, प्रियंका ने कहा, “कल किसी ने मुझसे कहा कि मैं सैंपल साइज की नहीं हूं। बहुत सारी ऐसी बातें कही गईं जो खराब थीं। मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने इस बारे में अपनी फैमिली और पति निक जोनस को बताया। मैं रोने लगी।”लॉ ने खुद 14 मार्च को एक डिलीट किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।

एक स्टाम्प ग्राफिक के साथ, जिसमें लिखा था-“रिटायर” उन्होंने लिखा, “अगर यह बिजनेस केवल कपड़ों के बारे में होता तो मैं इसे अपने जिंदगी भर करता, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है। राजनीति, झूठ और फर्जी बयानों ने आखिरकार मुझे अपने कब्जे में ले लिया!”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें