Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

तपेदिक की रोकथाम करने और स्वास्थ्य साझा करने के लिए पेइचिंग कर रहा है कोशिश

March 22, 2023

तपेदिक की रोकथाम करने और स्वास्थ्य साझा करने के लिए पेइचिंग कर रहा है कोशिश

24 मार्च को 28वां विश्व क्षय रोग दिवस है। चीन की राजधानी पेइचिंग के रोग नियंत्रण केंद्र से मिली खबर के अनुसार पेइचिंग में तपेदिक महामारी की समग्र स्थिति में लगातार गिरावट आई है, जो सारे चीन में कम तपेदिक महामारी वाले क्षेत्रों में से एक बना हुआ है। वर्ष 2022 में पेइचिंग ने तपेदिक रोगियों के 5,720 मामलों की सूचना दी है। रिपोर्ट के अनुसार घटना दर 2019 में 32.2/100,000 से घटकर 2022 में 26.1/100,000 हो गयी, जिसमें वार्षिक गिरावट दर 6.7 प्रतिशत तक जा पहुंची।

21 मार्च को “28वां विश्व क्षय रोग दिवस—पेइचिंग थीम गतिविधि” छांगफिंग जिले में स्थित बिनहो वन पार्क में आयोजित की गयी। पेइचिंग रोग नियंत्रण केंद्र के संबंधित प्रधान ने “तपेदिक की रोकथाम कार्रवाई योजना (वर्ष 2019-2022)” को लागू करने के दौरान किये गये मुख्य कार्यों और प्राप्त उपलब्धियों का परिचय दिया।

उनके अनुसार तपेदिक रोकथाम और नियंत्रण सेवा प्रणाली में सुधार करने, रोगी की खोज और प्रमुख समूहों की जांच को मजबूत करने, निदान और उपचार व्यवहार को मानकीकृत करने और सेवा स्तर को उन्नत करने, स्वास्थ्य प्रबंधन सेवाओं में सुधार के लिए नई तकनीकों का अनुप्रयोग करने, प्रमुख आबादी के बीच गुच्छेदार तपेदिक महामारी की रोकथाम और नियंत्रण को मजबूत करने, दवा प्रतिरोधी तपेदिक के नियंत्रण को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय तपेदिक रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन को बढ़ावा देने के माध्यम से पेइचिंग में समग्र तपेदिक महामारी में लगातार गिरावट आई है।

गौरतलब है कि वर्ष 1995 के अंत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर वर्ष के 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस की स्थापना की। यह दिवस वर्ष 1882 में जर्मन सूक्ष्म जीवविज्ञानी रॉबर्ट कोहो द्वारा तपेदिक का कारण बनने वाले जीवाणु की खोज की याद दिलाता है, साथ ही जनता को तपेदिक के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी याद दिलाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें