Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

America के राष्ट्रपति Joe Biden ने दुनिया भर के मुसलमानों को दी रमजान की मुबारकबाद

March 23, 2023

America के राष्ट्रपति Joe Biden ने दुनिया भर के मुसलमानों को दी रमजान की मुबारकबाद

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस्लाम के पाक महीने रमजान की शुरुआत पर दुनियाभर के मुसलमानों को शुभकामनाएं दीं। इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने रमजान के दौरान, मुसलमान सुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं और सांसारिक सुखों से दूर रहते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने एक बयान में कहा, कि ‘हमारे साथी अमेरिकियों और दुनियाभर के मुसलमानों को रमदान करीम की शुभकामनाएं। हम आपके लिए सुखद व शांतिपूर्ण रमजान की कामना करते हैं।’’ बयान के अनुसार, अमेरिका इस पवित्र समय के दौरान परेशानियों में घिरे पीड़ित मुस्लिम समुदायों के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है।

दंपति ने कहा, कि ‘हम तुर्किये तथा सीरिया के लोगों (जहां भीषण भूकंप से भारी नुकसान हुआ है) और पाकिस्तान (जहां पिछले साल गर्मी में आई बाढ़ में भारी तबाही मची थी) के साथ खड़े रहेंगे।’’ बयान में कहा गया, ‘‘अमेरिका उन मुसलमानों के साथ एकजुटता से खड़ा है जो लगातार उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं जिनमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में उइगर, बर्मा में रोहिंग्या और दुनिया भर में उत्पीड़न का सामना कर रहे अन्य मुस्लिम समुदाय शामिल हैं।’’ दंपति ने कहा, कि ‘आज सभी संस्कृतियों व धर्म के लोग एकसाथ आएं और अधिक समान, अधिक न्यायपूर्ण, अधिक सहिष्णु तथा अधिक दयालु राष्ट्र बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें