Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bengali सुपरस्टार Jeet की फिल्म ‘Chengiz’ का हिंदी Teaser रिलीज, फैंस आ रहा काफी पसंद

March 23, 2023

Bengali सुपरस्टार Jeet की फिल्म ‘Chengiz’ का हिंदी Teaser रिलीज, फैंस आ रहा काफी पसंद

मुंबई: बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार जीत की फिल्म ‘चेंगिज़’ का हिंदी में टीजर रिलीज कर दिया गया है।.एए फिल्म्स के सहयोग से ज़ीट्ज़ फिल्मवर्क्स प्रस्तुत बंगाली सुपरस्टार जीत अभिनीत हाई-ऑक्टेन, हाई-एनर्जी एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘चेंगिज़’ हिंदी में रिलीज होने जा रही है।इस फिल्म में जीत अहम भूमिका में नज़र आएंगे। चेंगिज़’ का टीजर हिंदी में रिलीज कर दिया गया है।

जीत के अलावा इस फिल्म में शताफ फ़िगर, सुष्मिता चटर्जी और रोहित बोस रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी 70 के दशक से लेकर 90 के दशक के मध्य तक कलकत्ता के अंडरवर्ल्ड ताने-बाने के इर्द-गिर्द घूमती है।जीत ने इस फिल्म के लिए खुद को गैंगस्टर अवतार में बखूबी ढ़ाला है और अपने किरदार को वास्तविक रूप दिया है।

जीत, गोपाल मदनानी और अमित जुमरानी द्वारा निर्मित, ‘चेंगिज़’ का निर्देशन राजेश गांगुली ने किया है, जिन्होंने संवाद और पटकथा पर भी काम किया है। नीरज पांडे और राजेश गांगुली की कहानी पर आधारित यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें