Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी ने चीनी शैली का आधुनिकीकरण और दुनिया के नए अवसर शीर्षक संगोष्ठी हांगकांग में की आयोजित

March 23, 2023

सीएमजी ने चीनी शैली का आधुनिकीकरण और दुनिया के नए अवसर शीर्षक संगोष्ठी हांगकांग में की आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित चीनी शैली का आधुनिकीकरण और दुनिया के नए अवसर शीर्षक संगोष्ठी 23 मार्च को हांगकांग में आयोजित हुई। इसके साथ विशेष कार्यक्रम भी लांच हुआ। उपस्थितों ने कहा कि हांगकांग एक देश दो व्यवस्थाओं की नीति का व्यापक कार्यान्वयन करेगा, देश की रणनीतिक योजना में जोड़ेगा, चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने में सक्रियता से भाग लेगा और देश की विकास योजना में शामिल करेगा।

हांगकांग के वित्तीय ब्यूरो के प्रमुख छन माओपो ने कहा कि हांगकांग को राष्ट्रीय विकास के भव्य ब्लूप्रिंट में अपने स्थान की खोज करनी चाहिए। हांगकांग चीनी मुद्रा आरएमबी के अंतर्राष्ट्रीयकरण की प्रक्रिया बढ़ाएगा और उच्च मूल्य वर्धित व्यापार व शिपिंग सेवा उद्योग का विकास बढ़ाएगा। चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति की सदस्य ली ह्वीछ्योंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप आधुनिक शहर होने के नाते हांगकांग को अपने अनुभव से क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया के निर्माण में सहायता करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें