Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराज्यपाल ने शहीदी दिवस पर देश के वीर सपूतों शहीद Shaheed Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev को किया याद

March 24, 2023

उपराज्यपाल ने शहीदी दिवस पर देश के वीर सपूतों शहीद Shaheed Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev को किया याद

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीदी दिवस के अवसर पर देश के वीर सपूतों शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को याद किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को उस समय की ब्रिटिश सरकार ने 23 मार्च,1931 को फांस दे दी थी। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और मां भारती के महान सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने भारत के बेहतर भविष्य के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका सर्वोच्च बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। बता दें कि आज शहीदी दिवस है। शहीदी दिवस के अवसर पर जम्मू में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर सपूतों शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को बलिदान को याद किया जा रहा है और श्रद्धांजलि दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें