Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयरटेल की 5जी सेवा 500 शहरों तक पहुंची

March 24, 2023

एयरटेल की 5जी सेवा 500 शहरों तक पहुंची

नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क का विस्तार अतिरिक्त 235 शहरों तक करके इस मामले में रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। अब भारती एयरटेल की ओर से कुल 500 शहरों में 5जी सेवा की पेशकश की जा रही है। जबकि रिलायंस जियो 406 शहरों में यह सुविधा दे रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारती एयरटेल की तीव्र गति की 5जी सेवा देश के 500 शहरों के ग्राहकों को उपलब्ध है। एयरटेल ने अपने नेटवर्क में और 235 शहरों को जोड़ा है।’’ इसमें कहा गया कि कंपनी प्रतिदिन अपने 5जी नेटवर्क पर 30 से 40 शहरों को जोड़ रही है।

भारती एयरटेल में मुख्य तकनीकी अधिकारी रणदीप सेखों ने कहा, ‘‘5जी सेवाओं की पेशकश करने वाली पहली कंपनी एयरटेल थी, इस सेवा को अक्टूबर 2022 में शुरू किया गया था। सितंबर 2023 तक हमारे 5जी नेटवर्क का विस्तार पूरे शहरी भारत तक हो जाएगा।’’ सरकार ने 31 मार्च तक 200 शहरों तक 5जी सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा था, हालांकि यह सेवा अब तक देश के 900 से अधिक शहरों तक पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें: Himachal: मंडी में रिश्ते कलंकित, भाई ने सगी बहन से किया दुष्कर्म, इस तरह हुआ खुलासा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें