Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indiaसे जवाब मिलने के बाद तीस्ता नदी मुद्दे पर आगे की कार्रवाई का लेंगे फैसला : Bangladesh

March 24, 2023

Indiaसे जवाब मिलने के बाद तीस्ता नदी मुद्दे पर आगे की कार्रवाई का लेंगे फैसला : Bangladesh

ढाका: बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तीस्ता नदी पर पश्चिम बंगाल सरकार की प्रस्तावित परियोजनाओं पर पिछले सप्ताह भारत को भेजे गए कूटनीतिक संदेश पर उसके जवाब का इंतजार कर रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने जलपाईगुड़ी और कूच बिहार जिलों में सिंचाई के लिए तीस्ता नदी के जल मार्ग को मोड़ने के उद्देशय़ से दो नयी नहरें बनाने का फैसला किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सेहेली सबरीन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें मौखिक संदेश पर अभी कोई जवाब नहीं मिला है। नयी दिल्ली से जवाब मिलने के बाद ही हमारी भविष्य की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।’’

बांग्लादेश के विदेश कार्यालय ने कहा कि नयी दिल्ली से जवाब मिलने के बाद ढाका इस मुद्दे को हल करने के लिए अपनी भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करेगा। सबरीन ने कहा कि ढाका बहु प्रतीक्षित तीस्ता जल-बंटवारे पर संधि पर हस्ताक्षर के लिए लंबे समय से भारत से बातचीत कर रहा है। यह पूछने पर कि क्या ढाका ने न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में तीस्ता नदी के जल बंटवारे का मुद्दा उठाया, इस पर सबरीन ने कहा कि बांग्लादेश ने सम्मेलन में सतत विकास पर अपनी राष्ट्रीय नीतियों का उल्लेख किया। कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार की सिंचाई और जलमार्ग राज्यमंत्री सबीना यास्मीन ने कहा कि नहरें मुख्य रूप से आसपास के इलाकों में खेती में मदद करने के लिए बनायी गयी थीं और ये एक पुरानी परियोजना का हिस्सा थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें