Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan के Aomori प्रान्त में Bird Flu का कहर, 3 लाख से अधिक मुर्गियों को जाएगा मारा

March 24, 2023

Japan के Aomori प्रान्त में Bird Flu का कहर, 3 लाख से अधिक मुर्गियों को जाएगा मारा

टोक्योः जापान के आओमोरी प्रांत में बर्ड फ्लू के नए प्रकोप के कारण करीब 3 लाख 30 हजार मुर्गियों को मारा जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि ‘23 मार्च को संबंधित संस्थानों को एक फार्म पर मृत पक्षियों की संख्या में वृद्धि के बारे में एक संदेश प्राप्त हुआ। बर्ड फ्लू वायरस की मौजूदगी की जांच के बाद 13 में से 11 पक्षियों के नतीजे पॉजिटिव पाए गए।’’ उन्होंने बताया कि तीन लाख 30 हजार मुर्गियों को मारा जाएगा।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फर्म के चारों ओर तीन किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में मुर्गियों और अंडों के परिवहन के लिए अलग करना शुरु कर दिया है। इसके अलावा अधिकारी फर्म और उपकरणों को कीटाणुरहित करेंगे। आओमोरी प्रान्त में इस मौसम में बर्ड फ्लू का यह तीसरा प्रकोप है। नवीनतम प्रकोपों को ध्यान में रखते हुए जापान में इस मौसम में मारी गई मुर्गियों की संख्या एक करोड़ पचास लाख से अधिक हो गई है, जो कि देश में अब तक सबसे अधिक है। पिछले वर्ष 28 अक्टूबर से देश के 47 प्रान्तों में से 25 में बर्ड फ्लू पाया गया है। इसके अलावा वायरस के कारण चिकन और अंडे की कीमत पिछले 29 वर्षों के शिखर पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें