Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान में मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने घरों, खेतों को किया नष्ट

March 25, 2023

अफगानिस्तान में मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने घरों, खेतों को किया नष्ट

मजार-ए-शरीफ: प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान में आंधी-तूफान और अचानक आई बाढ़ ने घरों और खेतों को नष्ट कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वजीरी ने संवाददाताओं से कहा कि भारी बारिश के कारण गुरुवार शाम को विनाशकारी बाढ़ आई, जिससे उत्तरी बल्ख प्रांत के जरी जिले और इसके आसपास के इलाकों में 300 से अधिक घर और 3,000 एकड़ खेत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त या पूरी तरह से नष्ट हो गए।

अधिकारी ने बताया कि जरी जिले और आसपास के इलाकों में बाढ़ से कई मवेशी भी मारे गए हैं। अधिकारी ने कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। भारी बाढ़ ने जाबुल प्रांत की राजधानी कलात को अफगानिस्तान के दक्षिणी क्षेत्र के सात जिलों से जोड़ने वाला संपर्क भी काट दिया है। अफगानिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश के 34 प्रांतों में से 20 में अधिक बारिश और बाढ़ की भविष्यवाणी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें