Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

T-Series ने कॉलेज ऑडियो-सीरीज़ ‘Kisse Aur Kahani’ की घोषणा की

March 25, 2023

T-Series ने कॉलेज ऑडियो-सीरीज़ ‘Kisse Aur Kahani’ की घोषणा की

मुंबई: टी-सीरीज़ ने केपीजे द्वारा लिखित और नरेट की गई अपनी पहली कहानी ‘कॉलेज का पहला दिन’ के साथ अपनी ऑडियो-सीरीज़ ‘किस्से और कहानी’ की घोषणा की है। संगीत क्षेत्र और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने के बाद, टी-सीरीज़ ने अब अपनी ऑडियो-सीरीज़ ‘किसी और कहानी’ की घोषणा की है।सीरीज़ की एक नई कहानी हर शुक्रवार को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की जाएगी और श्रोताओं को हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी कहानियों के माध्यम से ले जाएगी।

किस्से और कहानी सीरीज की पहली कहानी जिसका नाम कॉलेज का पहला दिन” है जिसे क्रांति प्रकाश झा ने लिखा और नरेट किया है। क्रांति प्रकाश झा ने कहा, किस्से और कहानी’ जैसी ऑडियो-सीरीज कुछ ऐसी है जिसे लोग अपनी सुविधानुसार सुन सकते हैं और छोटी कहानियों का जादू और सुंदरता वापस लाते हैं। मैं इस यात्रा को शुरू करने और ‘कॉलेज का पहला दिन’ पर टी-सीरीज़ के साथ सहयोग करने को लेकर खुश हूं, जिसने मेरे कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा कर दिया।” टी-सीरीज़ की ऑडियो-सीरीज़ किस्से और कहानी’ की कहानी ‘कॉलेज का पहला दिन’ अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और ऑडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें