Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेत की 50 और खदानें जल्द होंगी शुरू: मंत्री Meet Hayer

March 26, 2023

रेत की 50 और खदानें जल्द होंगी शुरू: मंत्री Meet Hayer

चंडीगढ़: लोगों को सस्ते भाव पर रेत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही 50 नई सार्वजनिक खदानें शुरू करेगी। इस संबंधी फैसला खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की अध्यक्षता अधीन हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। रेत की सार्वजनिक खदानों के कामकाज का जायजा लेने के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि इस समय राज्य में 32 सार्वजनिक खदानें चल कर रही हैं, जिनका लोगों को बड़े स्तर पर फायदा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इन खदानों की संख्या बढ़ाई जाएगी, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही राज्य भर में 50 नई सार्वजनिक खदानें शुरू की जाएंगी। मीत हेयर ने बताया कि इन सार्वजनिक खदानों से 5.50 रुपए प्रति घन फुट के हिसाब से रेत मुहैया करवाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि इन सार्वजनिक खदानों को लोगों द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। मीत हेयर ने यह भी कहा कि हाल ही में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत की गई नीति के अनुसार विभाग द्वारा हरेक 15 दिनों के बाद वाणिज्यिक खनन स्थलों के कलस्टरों के लिए निविदाएं भी जारी की जाएंगी।

खनन मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा पहले ही 21.03.23 को 14 कलस्टरों के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगले 3 महीनों में सरकार द्वारा 100 के करीब कलस्टरों के लिए निविदाएं मांगी जाएंगी। बैठक में प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबंदा, एस.इज और जिला खनन अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें