Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे ने कोच नहीं, वंदे भारत की सीट, अंदरूनी पैनल का आर्डर दिया है : टाटा स्टील

March 26, 2023

रेलवे ने कोच नहीं, वंदे भारत की सीट, अंदरूनी पैनल का आर्डर दिया है : टाटा स्टील

नयी दिल्ली: ‘वंदे भारत’ ट्रेन के लिए टाटा स्टील दिए गए आर्डर के संबंध में कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन की सीटों और अंदरूनी पैनलों का आर्डर दिया है। यह उसके कोच या डिब्बों के विनिर्माण का आर्डर नहीं है। टाटा स्टील के प्रौद्योगिकी और नई सामग्री कारोबार विभाग के उपाध्यक्ष देवाशीष भट्टाचार्य ने से कहा, टाटा स्टील 225 करोड़ रुपये के आर्डर के तहत वंदे भारत रेल के 23 डिब्बों के लिए हल्की सीटें और 16 डिब्बों के लिए फाइबर से लैस पॉलिमर कम्पोजिट-आधारित अंदरूनी पैनल की आपूर्ति करेगी।

कुछ मीडिया संस्थानों ने खबर चलाई थी कि टाटा स्टील को वंदे भारत रेल के डिब्बे बनाने का आर्डर मिला है, जो कि ‘गलत और निराधार है। हमें डिब्बों के विनिर्माण का आर्डर नहीं मिला है।’ उन्होंने कहा, टाटा स्टील को ठेके की पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह आर्डर मिला है। यह आर्डर 225 करोड़ रुपये का था।

ये भी पढ़ें: इंटरव्यू में पूछी महिला की उम्र , Domino’s को देने पड़े 3 लाख, जानें पूरा मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें