Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चों को school के टिफिन में दें ब्रेड के साथ गुलकंद जैम, जानिए रैस्पी

March 26, 2023

बच्चों को school के टिफिन में दें ब्रेड के साथ गुलकंद जैम, जानिए रैस्पी

जैम हर बच्चे को पसंद आता है और अगर वह घर पर बना हो तो ये हैल्दी भी हो जाता है। आज हम आपको गुलकंद के जैम की रैसिपी के बारे में बताएंगे। गुलकंद ठंडा और टेस्टी होता है। ये गुलाब के पत्तों से बनता है। इसीलिए ये बच्चों के लिए ठंडक देगा। साथ ही ब्रेड के साथ गुलकंद का टेस्ट बेस्ट टेस्ट देगा।

सामग्री

– 250 ग्राम ताजी गुलाब की पंखुड़ियां।

– 500 ग्राम पिसी हुई मिश्री या चीनी।

– एक छोटा चम्मच पिसी छोटी इलायची।

– एक छोटा चम्मच पिसे सौंफ।

बनाने का तरीका

– कांच के एक बड़े बर्तन में एक परत गुलाब की पंखुड़ियों की डालें।

– अब इस पर थोड़ी मिश्री डालें।

– इसके ऊपर एक परत गुलाब की पंखुड़ियों की फिर रखें और फिर थोड़ी मिश्री डालें।

– अब इलायची और सौंफ डाल दें।

– इसके बाद बची गुलाब की पंखुड़ियों और मिश्री को कांच के बर्तन में डालें।

– फिर ढक्कन बंद करके धूप में 7-10 दिन के लिए रख दें।

– धूप में रखने से मिश्री जो पानी छोड़ेगी, गुलाब की पंखुड़ियों उसी में गलेंगी।

– जब सारी पेस्ट एक सार हो जाए तो इसे जैम के रूप में इस्तेमाल करके अपने बच्चों को खिलाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें