Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग के चीन विकास फोरम की 2023 वार्षिक बैठक को बधाई पत्र 

March 26, 2023

शी चिनफिंग के चीन विकास फोरम की 2023 वार्षिक बैठक को बधाई पत्र 

26 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन विकास फोरम की 2023 वार्षिक बैठक के लिए बधाई पत्र भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान में एक सदी में दुनिया के अनदेखे बड़े बदलाव तेजी से बढ़ रहे हैं, स्थानीय संघर्ष और उथल-पुथल लगातार हो रही है, और विश्व आर्थिक बहाली की गति अपर्याप्त है। आर्थिक बहाली को आम सहमति और सहयोग की आवश्यकता होती है। चीन द्वारा प्रस्तुत वैश्विक विकास पहल को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से व्यापक समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

चीन बाहरी दुनिया के लिए खुलेपन की बुनियादी राष्ट्रीय नीति का पालन करेगा, आपसी लाभ और समान जीत की रणनीति का दृढ़ता से पालन करेगा, और चीन के नए विकास के साथ दुनिया के लिए नए अवसर प्रदान करना जारी रखेगा। चीन नियमों, विनियमों, प्रबंधन और मानकों के संस्थागत खुलेपन का लगातार विस्तार करेगा और विभिन्न देशों और विभिन्न पक्षों द्वारा संस्थागत खुलेपन के अवसरों को साझा करने को बढ़ावा देगा। ध्यान रहे, चीन विकास फोरम की 2023 वार्षिक बैठक 26 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित हुई, जिसका प्रमुख विषय “आर्थिक सुधार: अवसर और सहयोग” है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें