Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rabindranath Tagore के पैतृक आवास पहुंचकर हुई बहुत प्रभावित : राष्ट्रपति Droupadi Murmu

March 27, 2023

Rabindranath Tagore के पैतृक आवास पहुंचकर हुई बहुत प्रभावित : राष्ट्रपति Droupadi Murmu

कोलकाताः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर के उत्तरी कोलकाता में स्थित पैतृक आवास जोरासांको ठाकुरबाड़ी आकर वह बहुत प्रभावित हुई हैं। रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू) के रजिस्ट्रार सुबीर मोइत्र ने कहा कि मुमरू ने उन कमरों को देखा, जहां टैगोर का जन्म हुआ था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली और जहां उन्होंने अपना अधिकांश समय बिताया। उन्होंने सदियों पुरानी संरचना के संरक्षण पर आश्चर्य व्यक्त किया।

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय जोरासांको ठाकुरबाड़ी में स्थित है। पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर आईं द्रौपदी मुर्मू शहर में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पैतृक आवास भी गईं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आरबीयू अधिकारियों ने टैगोर के चार प्रकाशन और उनकी एक तस्वीर भेंट की। राज्य के मंत्रियों ब्रात्य बसु और शशि पांजा ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के साथ आईं द्रौपदी मुर्मू का जोरासांको ठाकुरबाड़ी में स्वागत किया। बाद में, उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, जोरसांको ठाकुरबाड़ी आना मेरे लिए वास्तव में एक यादगार अनुभव है। यह प्रतिष्ठित टैगोर परिवार का प्रसिद्ध निवास स्थान है, जिसके कवि गुरु एक वैश्विक प्रतीक बन गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें