Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे फिसलकर 82.26 पर आया

March 29, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे फिसलकर 82.26 पर आया

मुंबई: विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे फिसलकर 82.26 रुपये के स्तर पर आ गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 82.26 पर खुला। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.16 पर बंद हुआ था।इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.58 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,531.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें