Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Turkey में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के उद्घाटन में शामिल हो सकते हैं Vladimir Putin

March 30, 2023

Turkey में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के उद्घाटन में शामिल हो सकते हैं Vladimir Putin

अंकाराः तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एदरेगन ने कहा है कि उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन 27 अप्रैल को अक्कुयू परमाणु ऊर्जा संयंत्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तुर्की की यात्रा कर सकते हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एदरेगन ने एक साक्षात्कार में समाचार चैनल को बताया कि पुतिन या तो व्यक्तिगत रूप से मेर्सिन की यात्रा कर सकते हैं या टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह में भाग ले सकते हैं।

मेर्सिन के दक्षिणपूर्वी तुर्की प्रांत में स्थित यह परियोजना तुर्की का पहला परमाणु संयंत्र है। इससे सालाना 35 बिलियन किलोवाट-घंटे बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है और यह घरेलू बिजली की जरूरतों का लगभग 10 प्रतिशत पूरा करेगा। यह दुनिया का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र परियोजना है, जिसे बिल्ड-ओन-ऑपरेट मॉडल के माध्यम से लागू किया गया है। एक अनुबंध के तहत, रूस की रोसाटॉम फर्म ने बिजली संयंत्र के डिजाइन, निर्माण, रखरखाव, संचालन और डीकमीशनिंग प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें