Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मजबूत वैश्विक रुझानों से सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक चढ़े

March 31, 2023

मजबूत वैश्विक रुझानों से सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक चढ़े

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ खुले। विदेशी पूंजी की आवक से भी शेयर बाजारों में तेजी रही। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 705.26 अंक बढक़र 58,665.35 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 196.95 अंक चढक़र 17,277.65 अंक पर था।

सेंसेक्स में, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रही और इसका शेयर तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स और आईटीसी नुकसान में थे। एशियाई बाजारों में, सियोल, जापान, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 346.37 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,960.09 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढक़र 17,080.70 अंक पर बंद हुआ था।इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : अभय चौटाला का बड़ा हमला : भाजपा में कुलदीप बिश्नोई ‘बोझ’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें