Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भविष्य के शहर श्योंग आन में निर्माण कार्य जोरों पर

March 31, 2023

भविष्य के शहर श्योंग आन में निर्माण कार्य जोरों पर

इस साल 1 अप्रैल को चीन के श्योंग आन नये क्षेत्र की स्थापना की छठी वर्षगांठ है ।श्योंग आन चीन के भविष्य का प्रतिनिधित्व करने वाला शहर माना जाता है ।उस का निर्माण चीन की एक दीर्घकालिक राष्ट्रीय नीति है ।उस का स्थान चीन के शनचंग विशेष आर्थिक क्षेत्र और शांगहाई के फुतुंग नये क्षेत्र के बराबर है ।श्योंग आन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पेइचिंग से स्थानांतरिक संस्थानों और उद्यमों की सेवा करना और भविष्य के उन्मुख ग्रीन व स्मार्ट शहर के निर्माण का नया रास्ता निकालना है । अब उस का निर्माण जोरों पर है ।

श्योंग आन, राजधानी पेइचिंग के दक्षिण पश्चिम में 120 किलोमीटर दूरी पर स्थित है ।यहां चीन के अन्य एक केंद्रीय शासित शहर थ्येन चिन से 110 किलोमीटर दूर है ।उस का स्पष्ट भौगोलिक लाभ है । 6 साल की कोशिशों के बाद श्योंग आन का शहरी ढांचा स्थापित हो चुका है ।3500 से अधिक ऊंची इमारतों पर 5 खरब 10 अरब युवान की पूंजी लगायी गयी है ।श्योंग आन, पेइचिंग और थ्येनचिन से बुलेट ट्रेन से जुड़ा हुआ है ,जिस की यात्रा में सिर्फ आधा घंटा लगता है। श्योंग आन से पेइचिंग ताशिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने के लिए 50 मिनट का रास्ता है । इस के अलावा श्योंग आन पर केंद्रित एक्सप्रेस वे नेटवर्क भी तैयार हो चुका है ।

दूर संचार संस्थापन भावी शहर का आधार है। श्योंग आन में 3536 5जी बेस स्टेशन का निर्माण पूरा किया गया है ।मुख्य स्थलों में 5जी सेवा की उपलब्धता दर 100 प्रतिशत है । वहां राष्ट्रीय स्तर वाले इंटरनेट बैकबोन नोड्स का निर्माण किया गया है ,जो पेइचिंग ,थ्येन चिन जैसे बड़े शहरों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं । श्योंग आन वाणिज्यिक सेवा केंद्र का संचालन इस साल के शुरू में आरंभ हुआ ,जो आधुनिक श्योंग आन का एक प्रतीकात्मक इमारत है ।इस में ऑफिस ,शापिंग मॉल ,पाँच सितारे होटल ,रिहाइशी अपार्टमेंट और किंडरगार्डन शामिल हैं ।उस के प्रदर्शनी या मीटिंग हाल का क्षेत्रफल 85हजार वर्ग मीटर है ।अब पहले समूह के 40 से अधिक उद्यमों ने इस में प्रवेश किया है। 

उल्लेखनीय बात है कि तीन चीनी केंद्रीय उद्यम यानी चाइना उपग्रह नेटवर्क ग्रुप ,चाइना रसायन ग्रुप और चाइना हुआनंग ग्रुप के नये मुख्यालय का निर्माण श्योंग आन में चल रहा है ।चीनी खनन ग्रुप ने अपना मुख्यालय श्योंग आन में तैनात करने का फैसला किया है ।विभिन्न केंद्रीय उद्यमों की शाखा कंपनियों की संख्या भी 140 से अधिक हो गयी है ।

(साभार—वेइतुंग ,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें