Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानव राजनीतिक सभ्यता के रूप को समृद्ध करता चीनी लोकतंत्र:विशेषज्ञ

March 31, 2023

मानव राजनीतिक सभ्यता के रूप को समृद्ध करता चीनी लोकतंत्र:विशेषज्ञ

हाल ही में पेइचिंग में आयोजित “लोकतंत्र: सभी मानवता के लिए एक सामान्य मूल्य” पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मंच में कई विशेषज्ञों ने कहा कि लोकतंत्र विविध है और लोकतंत्र का केवल एक ही रास्ता नहीं है। चीन की राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर विकसित लोगों के लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया ने न केवल देश के विकास को बढ़ावा दिया है, बल्कि मानव राजनीतिक सभ्यता के रूप को भी समृद्ध किया है।

निंग शा विश्वविद्यालय चीन अरब राज्यों के संस्थान के अध्यक्ष ली शाओशिएन ने संवाददाता के साथ इंटरव्यू में कहा कि प्रत्येक सभ्यता अपने तरीके से अद्वितीय है, विकास की प्रक्रिया में संस्कृति और विकास के आधार पर एक लोकतांत्रिक मॉडल का निर्माण करती है। चीन में लोगों के लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय परिस्थितियों और पारंपरिक चीनी संस्कृति पर आधारित है। यह चीनी विशेषताओं वाला लोकतंत्र है और इसने विश्व राजनीतिक सभ्यता के लिए चीनी ज्ञान का योगदान दिया है।

पाकिस्तानी संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष मुशाहिद हुसैन सईद का विचार है कि दुनिया में अलग-अलग सभ्यताएं, संस्कृतियां और समाज हैं, इसलिए सिर्फ एक तरह का लोकतंत्र नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र के अलग-अलग रास्ते और तरीके हैं। हर देश और हर समाज को अपनी भौगोलिक परिस्थितियों और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के अनुसार अपना लोकतांत्रिक रास्ता चुनना चाहिए। और किसी भी तरह के लोकतंत्र का उद्देश्य लोगों का कल्याण करना होना चाहिए, जैसा कि चीनी शैली के लोकतंत्र ने किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें