Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात के खिलाफ मैच में चोटिल हुए MS Dhoni, कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट

April 1, 2023

गुजरात के खिलाफ मैच में चोटिल हुए MS Dhoni, कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि चेन्नई टीम के लिए इससे भी बड़ी परेशानी की बात मैच के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लगी चोट है. मैच के बाद सीएसके कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने धोनी की इंजरी को लेकर बयान दिया है। दरअसल चेन्नई और गुजरात के बीच होने वाले मैच से पहले धोनी के घुटने में चोट की खबर आने के बाद उनके ओपनिंग मैच में खेलने पर संदेह था लेकिन फ्रेंचाइजी के सीईओ ने अफवाहों को खारिज कर दिया और धोनी मैच का हिस्सा बने थे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान गुजरात के 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान था जब धोनी ने राहुल तेवतिया के खिलाफ दीपक चाहर की गेंद को रोकने के प्रयास में अपनी दाईं और डाइव लगाई और घुटने के बल गिरने के बाद धोनी तकलीफ में दिखे। जिसके बाद मैच को जल्द ही रोक दिया गया क्योंकि फिजियो उन्हें देखने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि धोनी ने खेलना जारी रखा लेकिन उस चोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा हुई. जिसके बाद ये सवाल उठने लगे कि चेन्नई के कप्तान टूर्नामेंट के बाद के मैचों में दिखाई देंगे या नहीं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें