Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजय देवगन की ‘भोला’ ने तीन दिनों में कमाए 30.70 करोड़ रुपए

April 2, 2023

अजय देवगन की ‘भोला’ ने तीन दिनों में कमाए 30.70 करोड़ रुपए

मुंबई: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की हाल ही रिलीज फिल्म ‘भोला’ ने केवल तीन दिनों में 30.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में तब्बू और दीपक डोबरियाल भी हैं। एक बयान के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को 7.40 करोड़ और शनिवार को 12.10 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह कुल 30.70 करोड़ की कमाई की।

अजय की ‘भोला’ मूवी को देखने के लिए शनिवार को दर्शकों की तादाद काफी बढ़ गई। बयान में कहा गया कि फिल्म ने शनिवार को 12.10 करोड़ की कमाई की और तीन दिनों में कुल 30.70 करोड़ की कमाई की। अजय देवगन द्वारा निर्देशित ‘भोला’ 2019 की तमिल फिल्म ‘कैथी’ की रीमेक है। फिल्म में तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, गजराज राव और विनीत कुमार के साथ मुख्य भूमिका में अजय देवगन हैं। यह फिल्म एक पूर्व-अपराधी का अनुसरण करती है, जो दस साल जेल में रहने के बाद अपनी बेटी से मिलने की कोशिश करता है। इस बीच वह अपराधियों से लड़ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें