Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

America : अलबामा में Medical Helicopter हुआ क्रैश, 2 की मौत, 1 घायल

April 3, 2023

America : अलबामा में Medical Helicopter हुआ क्रैश, 2 की मौत, 1 घायल

बर्मिंघम : अमेरिका के बर्मिंघम में एक मरीज को लेने जा रहा मेडिकल हेलिकॉप्टर रविवार को अलबामा शहर के दक्षिण पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में हेलिकॉप्टर में सवार चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने द एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को एक ईमेल में बताया कि यूरोकॉप्टर ईसी130 में चालक दल के तीन सदस्य थे। शेल्बी काउंटी में चेल्सी समुदाय के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

शेल्बी काउंटी शेरिफ के कार्यालय उप प्रमुख क्ले हैमैक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान एक मेडिकल हेलीकॉप्टर था जो सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द से पीड़ित एक मरीज को लेने जा रहा था। खबराें के अनुसार, अधिकारियों ने विमान हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई और कहा कि घटनास्थल पर ही चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई थी। दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया।

तीसरे व्यक्ति की स्थिति के बारे में तत्काल को जानकारी उपलब्ध नहीं है। जिस मरीज को लेने के लिए यह हेलीकॉप्टर जा रहा था, उसे दूसरे वाहन से अस्पताल ले जाया गया। हैमेक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मरीज एक पर्वतारोही है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है उन्होंने बताया कि जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसमें आग लग गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें