Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vedanta को 2023-24 में चुकाना है तीन अरब डॉलर का कर्ज: S&P

April 3, 2023

Vedanta को 2023-24 में चुकाना है तीन अरब डॉलर का कर्ज: S&P

नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष 2023-24 में ब्याज सहित तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने सोमवार को यह जानकारी दी। रेटिंग एजेंसी ने अनुमान जताया कि कंपनी के पास दिसंबर, 2023 तक पर्याप्त नकदी होगी। एसएंडपी ने बयान में कहा कि वेदांता अपनी एक परिचालन कंपनी के जरिये एक अरब डॉलर का कर्ज जुटाने के बेहद करीब है। बयान के मुताबिक, ‘‘भारत स्थित प्राकृतिक संसाधान कंपनी को तीन अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है, जिसमें ब्याज और कंपनियों के बीच कर्ज शामिल है। उस पर मार्च, 2024 तक कम से कम एक अरब डॉलर के अन्य उत्तरदायित्व भी होंगे, जिसके लिए वित्तपोषण की जरूरत है।’’ वेदांता रिसोर्सेज मुंबई में सूचीबद्ध वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी है। वेदांता लिमिटेड ने पिछले महीने 2022-23 के लिए पांचवां अंतरिम लाभांश घोषित किया था।

ये भी पढ़ें : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘जननी’ प्लेटफॉर्म

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें