Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

13वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस होगा आयोजित

April 4, 2023

13वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस होगा आयोजित

13वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस 22 से 29 अप्रैल को आयोजित होगा। इस बार फिल्म दिवस की थीम है ‘फिल्म साझा करने से एक दूसरे की सभ्यता सीखें’। इस दौरान व्यापक रूप से ऑफ़लाइन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म दिवस की आयोजन कमेटी के उपाध्यक्ष और महासचिव यू ज्वूनशन ने 3 अप्रैल को आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि इस बार दिवस की गतिविधियां बहुत समृद्ध और विविध होंगी।

इस में “टेम्पल ऑफ हेवन अवार्ड” का चुनाव, उद्घाटन समारोह, पेइचिंग स्क्रीनिंग, थीम मंच, पेइचिंग बाजार, फिल्म कार्निवल, कॉलेज छात्र फिल्म दिवस, समापन समारोह, पुरस्कार वितरण समारोह, और “फिल्म +” समेत नौ मुख्य भाग व संबंधित गतिविधियां शामिल हुई हैं। साथ ही इस बार के फिल्म दिवस में“क्लाउड पेइचिंग फिल्म दिवस”की स्क्रीनिंग, इंटरैक्शन, ऑन-डिमांड प्रसारण और बाजार प्रदर्शनियों जैसे नेटवर्क सेवा आइटम को बनाए रखना जारी रहेगा। गौरतलब है कि इस बार के “टेम्पल ऑफ हेवन अवार्ड” के चुनाव में कुल 93 देशों व क्षेत्रों की 1488 फिल्मों ने भाग लिया है। जो तेजी से वृद्धि, शैलियों और प्रकारों के विविधीकरण और उच्च गुणवत्ता वाले कार्यों की सकारात्मक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें