Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla : Rahul Gandhi की लोकसभा से सदस्यता बर्खास्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

April 5, 2023

Shimla : Rahul Gandhi की लोकसभा से सदस्यता बर्खास्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

शिमला (गजेंद्र) : राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता बर्खास्त किए जाने पर कांग्रेस पार्टी जगह-जगह प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। इसी के चलते आज भी अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर धरने प्रदर्शनों का सिलसिला देश भर में जारी रहा। राजधानी शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चौड़ा मैदान स्थित बाबासाहेब अम्बेड़कर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व में अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने जब मोदी सरकार से अडानी से रिश्तों को लेकर सदन में सवाल उठाए तो सोची समझी साजिश के तहत लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के लिए षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डरपोक है जो विपक्ष जे सवालों से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। आज का धरना लोगों को प्रधानमंत्री की डरपोक छवि के बारे जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें