Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

April 5, 2023

ऊना में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

शिमला : ऊना के डीएवी स्कूल के पास अनियंत्रित कार दीवार से टकरा जाने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति रमेश चंद और वाहन चालक चेतन कुमार दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यह बुधवार को यह जानकारी थी। पुलिस ने मृतक का नाम रीता बताया जो देहरा की निवासी थी। घटना मंगलवार की रात हुई और घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रीता को मृत घोषित कर दिया गया।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने हादसे का कारण ओवर स्पीड बताया और चालक चेतन कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला सदर थाना ऊना में देहरा निवासी रमेश चंद पुत्र मंगत राम की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें