Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्यू च्येनछाओ की अहसान इकबाल चौधरी से मुलाकात

April 5, 2023

ल्यू च्येनछाओ की अहसान इकबाल चौधरी से मुलाकात

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के विदेश संपर्क विभाग के निदेशक ल्यू च्येनछाओ ने 4 अप्रैल को पेइचिंग में पाकिस्तान मुस्लिम लीग के महासचिव (शरीफ गुट), पाकिस्तान के योजना, विकास और विशेष परियोजना मंत्रालय के मंत्री अहसान इकबाल चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान ल्यू च्येनछाओ ने कहा कि चीन और पाकिस्तान दोस्त और भाई हैं, और आपसी समर्थन द्विपक्षीय संबंधों की एक विशिष्ट विशेषता है। जटिल और लगातार बदलती अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थितियों के सामने, चीन-पाकिस्तान संबंध कसौटी पर खरे उतरे हैं और मजबूत जीवन शक्ति का प्रदर्शन किया है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पाकिस्तान की राजनयिक पार्टियों के साथ दोस्ताना आवाजाही बनाए रखने पर महत्व देती है और आशा करती है कि दोनों देशों की पार्टियों के बीच आवाजाही मजबूत होगी, चौतरफा व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, और नए युग में अधिक घनिष्ठ चीन-पाकिस्तान साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। 

ल्यू च्येनछाओ ने यह भी कहा कि इस वर्ष चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ है, जो “बेल्ट एंड रोड” पहल की एक प्रमुख परियोजना है। चीन तीसरे “बेल्ट एंड रोड” अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच की मेजबानी करेगा। आशा है कि दोनों देश इससे लाभ उठाकर पहल के कार्यान्वयन को बढ़ावा देंगे, अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय, और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की रक्षा करेंगे। 

मुलाकात में इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान-चीन दोस्ती का लंबा इतिहास रहा है और यह अनूठा है। चीन ने पाकिस्तान के आर्थिक सामाजिक विकास में मजबूत समर्थन किया, खासकर कोरोना महामारी के खिलाफ़ लड़ाई में चीन ने पाकिस्तान को सहायता दी, पाकिस्तान चीन का आभारी है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल को प्रस्तावित किया, पाकिस्तान इसका प्रशंसक है और मानता है कि तीनों पहलों ने मानव जाति के सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति, अधिक शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण, विभिन्न देशों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए योगदान दिया।

इकबाल ने यह भी कहा कि इस वर्ष चीन द्वारा प्रस्तुत “बेल्ट एंड रोड” पहल की 10वीं वर्षगांठ है। पिछले 10 सालों में, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण की सबसे सफल प्रमुख परियोजना बन गया है। पाकिस्तान चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग, अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में समन्वय को मजबूत करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों को नई मंजिल पर पहुंचाया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें