Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

America ‘असफल राष्ट्र’ बन रहा, ‘कट्टर वामपंथी मूर्ख’ चुनाव में कर रहे हस्तक्षेप : Donald Trump

April 5, 2023

America ‘असफल राष्ट्र’ बन रहा, ‘कट्टर वामपंथी मूर्ख’ चुनाव में कर रहे हस्तक्षेप : Donald Trump

न्यूयॉर्क/वाशिंगटनः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ईल फिल्मों की एक अभिनेत्री (पोर्न स्टार) को मुंह बंद रखने के लिए धन देने के मामले में स्वयं पर आपराधिक आरोप लगाए जाने की निंदा की और कहा कि अमेरिका अब एक ऐसा ‘‘असफल राष्ट्र’’ बन गया है, जहां ‘‘कट्टर वामपंथी मूर्ख’’ कानून प्रवर्तन का इस्तेमाल कर चुनावों में हस्तक्षेप करना चाहते हैं। इससे पहले, ट्रंप (76) ने मैनहट्टन की एक अदालत में पेशी के दौरान कारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने संबंधी 34 संगीन आरोपों में खुद को बेकसूर बताया। ट्रंप 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान ईल फिल्मों की अभिनेत्री स्टार्मी डेनियल को मुंह बंद रखने के लिए धन देने के आरोपों से जुड़े आपराधिक मामले में सुनवाई के लिए मंगलवार को मैनहट्टन की अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे।

इससे पहले मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में उन्हें गिरफ्तार किया गया। अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले में सुनवाई के बाद ट्रंप फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो में अपने आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, कि ‘मेरा एकमात्र अपराध यह है कि मैं इस देश को नष्ट करने की मंशा रखने वाले लोगों से हमारे देश की निडरता से रक्षा करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं।’’ उन्होंने कहा, कि ‘अविश्वसनीय रूप से, हम अब एक असफल राष्ट्र हैं। हमारे देश का पतन हो रहा है और अब ये कट्टर वामपंथी मूर्ख कानून प्रवर्तन का इस्तेमाल कर हमारे चुनावों में हस्तक्षेप करना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने दे सकते।’’

उन्होंने 25 मिनट के अपने भाषण में कहा, कि ‘हमारा देश नरक बन रहा है।’’ उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय से अपने बाहर जाने के बाद के समय को ‘‘हमारे देश के इतिहास में अपने शर्मनाक समय’’ करार दिया। ट्रंप ने कहा, कि ‘जो कुछ भी कहा जा रहा है और हमारे प्रिय देश पर जो काले घने बादल मंडरा रहे हैं, उसके बावजूद मुझे इस बात को लेकर कोई शक नहीं है कि हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे।’’उन्होंने न्यूयॉर्क की ग्रैंड जूरी को उनके खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने के लिए सहमत करने में अहम भूमिका निभाने वाले मैनहट्टन जिले के अटॉर्नी एल्विन ब्रैग की भी आलोचना की। उन्होंने ब्रैग पर ग्रैंड जूरी के दस्तावेज आम लोगों में लीक करने का भी आरोप लगाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें