Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

CyientDLM, दो अन्य कंपनियों को IPO के लिए Sebi की हरी झंडी

April 5, 2023

CyientDLM, दो अन्य कंपनियों को IPO के लिए Sebi की हरी झंडी

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी साइंट डीएलएम, स्वास्थ्य सुविधा कंपनी हेल्थविस्टा इंडिया और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन र्सिवसेज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की हरी झंडी मिल गई है। सेबी ने बुधवार को बताया कि तीनों कंपनियों ने जुलाई, 2022 और जनवरी, 2023 के बीच नियामक के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराये थे। कंपनियों को 29-31 मार्च के दौरान बाजार नियामक का ‘निष्कर्ष’ मिला है।

किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है। दस्तावेजों के अनुसार, साइंट डीएलएम के आईपीओ में 740 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। वहीं हेल्थविस्टा इंडिया के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके शेयरधारक 56,252,644 शेयरों की बिक्री पेशकश लाएंगे। जैगल प्रीपेड ओशन र्सिवसेज के आईपीओ में 490 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों और निवेशकों द्वारा 1.05 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश लाई जाएगी। इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: Haryana News : 3 सरपंच, 1 पंच के लिए उपचुनाव 10 को

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें